

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News Union Coal Minister on a two day CG visit
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आए केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी से बीते कल यानी (गुरुवार) की रात एक निजी होटल में मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के प्रवास पर पहुंचे रेड्डी ने कोल इंडिया से संबद्ध साऊथ ईस्टर्न कोल फिल्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा खदान का बीते गुरुवार को दौरा किया। उन्होंने कहा कि, बीते वित्तीय वर्ष ये के लिए निर्धारित लक्ष्य से खनन कम हुआ है। इसकी वजह जानने का प्रयास किया गया। यहां के मेगा प्रोजेक्ट का विस्तार किया जाना है। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी कुछ स्थानों पर जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही। इस अवरोध को दूर करने के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से वे आज शुक्रवार को मुलाकात करेंगे।

केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि, खदान विस्तार के लिए पर्यावरण स्वीकृति की भी प्रक्रिया जारी है। देश के केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि, देश की ऊर्जा जरूरत से ज्यादा कोयले का खनन किया जा रहा है। बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी। कोल इंडिया ऊर्जा क्षेत्र में कदम रख चुका है। छत्तीसगढ़ में भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौते में भारत की भागीदारी है, उसके अनुकूल ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दी जा रही है।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की विश्व की दूसरी बड़ी गेवरा खदान में उतर कर उत्खनन गतिविधियों को देखा। उन्होंने कोयला पुरुष व महिला कर्मियों एवं ठेका कामगारों को सम्मानित किया और राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में 24 घंटा सातों दिन दिए जा रहे योगदान की सराहना की। इस मौके पर श्रमिकों को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहागेवरा SECL ही नहीं, बल्कि पूरा देश का गौरव है। हम भोजन का थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, लेकिन कुछ समय के लिए बिजली चली जाए तो परेशान हो जाते हैं। हमारे घर कोयला खनिकों के परिश्रम से ही रोशन हो रहे हैं।