

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: The case of DSP's wife celebrating her birthday in a blue light vehicle has now reached the High Court
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की पत्नी का नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस पर खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई की है। हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव को एक हफ्ते के भीतर इस मामले पर शपथपत्र के साथ विस्तृत जवाब देने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी।
यह पूरा मामला बलरामपुर जिले की बारहवीं बटालियन में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें डीएसपी की पत्नी नीली बत्ती वाली अपनी निजी गाड़ी के बोनट पर बैठकर जन्मदिन मनाती हुई दिख रही थीं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति उस महिला और उनके दोस्तों के समूह का ही हिस्सा था। बताया जा रहा है कि यह घटना अंबिकापुर के एक होटल के पास हुई थी, जिसने सरकारी सुविधाओं के गलत इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि एफआईआर अज्ञात चालक के खिलाफ की गई है, जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह महिला के साथ ही था। इसी बात पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस जानबूझकर डीएसपी की पत्नी या खुद डीएसपी पर सीधे कार्रवाई करने से बच रही है।
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां सरकारी गाड़ियों या पद का गलत इस्तेमाल किया गया है। पिछले 29 जनवरी को भी पुलिस ने इसी तरह का एक मामला दर्ज किया था। उस मामले में एक शख्स सड़क जाम करके जन्मदिन पर आतिशबाजी कर रहा था।
इसे पढ़ें:- DSP की पत्नी को महंगा पड़ा नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे मनाना, ड्राइवर पर गिरी गाज