

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
CG Politics Chhattisgarh NSUI removed 61 officers issued show cause notice to 16
रायपुर। कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। इसकी शुरूआत NSUI से शुरू हो गई है। NSUI के 61 पदाधिकारियों को हटाया गया, 16 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला अध्यक्ष ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों के खिलाफ की है। ये फैसला हाल ही में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के निर्देशों के तहत लिया गया जिसमें साफ कहा गया था कि, जो लोग काम नहीं करना चाहते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए या घर बैठ जाना चाहिए।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शांतनु झा ने कहा, यह फैसला संगठन के 9 अप्रैल को आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद लिया गया है। शांतनु झा ने बताया कि, कार्यक्रम की सूचना समय पर दी गई थी, बावजूद इसके कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसमें शामिल नहीं हुए। इसके अलावा कई लोग लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे।

इस लापरवाही और निष्क्रियता को गंभीरता से लेते हुए यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शांतनु झा ने स्पष्ट किया कि हमारा मकसद संगठन की गरिमा बनाए रखना है। जब तक संगठन में अनुशासन और सक्रिय भागीदारी नहीं होगी, तब तक युवाओं की आवाज़ मजबूत नहीं बन सकती। शांतनु झा ने आगे बताया कि, जिन 16 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है, उन्हें संगठन की ओर से अंतिम अवसर दिया जा रहा है। अगर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो उनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

