

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Politics: Rebellion in Congress in Balrampur, 10 officials resign together
बलरामपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। हाल ही में गठित जिला कार्यकारिणी में की गई नियुक्तियों से नाराज होकर पार्टी के 10 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में नवनियुक्त महामंत्री, तीन जिला सचिव और छह मंडल अध्यक्ष शामिल बताए जा रहे हैं।
परिवारवाद और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप
इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि संगठन में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और लंबे समय से काम कर रहे जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर कुछ चुनिंदा लोगों को पद दिए जा रहे हैं, जिससे पार्टी के भीतर नाराजगी बढ़ रही है।
नई कार्यकारिणी के बाद बढ़ा असंतोष
बताया जा रहा है कि 2 मार्च को जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसके बाद से ही संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति बन गई थी, जो अब सामूहिक इस्तीफों के रूप में सामने आई है।
प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
इस्तीफा देने वाले सभी पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार यह विवाद मुख्य रूप से बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पैदा हुआ है, जिस पर पार्टी के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं।