

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Rajya Sabha Election: Bharatiya Janata Party candidate Lakshmi Verma files nomination, CM Sai becomes proposer
रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक उनके प्रस्तावक बने।
नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचीं लक्ष्मी वर्मा का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री और कई विधायक मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ से वर्तमान में राज्यसभा में पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से दो सांसद फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।