

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Heat wave intensifies in Chhattisgarh, mercury crosses 37°C in Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0°C रायपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा का कोई आंकड़ा दर्ज नहीं हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है।
आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
राजधानी रायपुर में 5 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रह सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।