

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Transfer: Major reshuffle in the Urban Administration Department; over 50 employees transferred.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल के तहत कई नगरीय निकायों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
जारी तबादला आदेश के अनुसार, रायपुर नगर निगम में जोन कमिश्नर के पद पर पदस्थ विनोद कुमार पाण्डेय को नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार भेजा गया है। उनके स्थानांतरण को नगरीय प्रशासन विभाग में हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
वहीं, पूजा पिल्ले का तबादला मंदिर हसौद से रायपुर नगर निगम किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ रायपुर नगर निगम में पदस्थ किया गया है। विभाग के इस फैसले से नगरीय निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा।