

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
CG Weather: Cyclone Montha brings cool weather, heavy rain in many areas; temperatures to drop from Sunday
रायपुर। पिछले तीन दिनों से प्रदेश का मौसम चक्रवाती तूफान मोंथा के अवशेषों के प्रभाव में बना हुआ है। इसके चलते शुक्रवार को भी शहर में धूप नहीं निकली और कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। बादलों की घनी परत के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रहा, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। वहीं रात का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
समुद्र में बने इस चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। लगातार बादल छाए रहने और बीच-बीच में बूंदाबांदी से दिन में तेज धूप से राहत तो मिली है, लेकिन रातों में ठंडक अभी महसूस नहीं हो रही है। शुक्रवार दोपहर बाद शहर के कई हिस्सों में खंड वर्षा हुई, हालांकि यह इतनी बिखरी रही कि मौसम विभाग के आंकड़ों में इसे दर्ज नहीं किया जा सका।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मोंथा चक्रवात अब उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़कर बिहार की ओर पहुंच गया है और धीरे-धीरे कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल रहा है। आज प्रदेश के उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर में शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है और ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।