Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
CG Weather Report: Weather pattern will change in Chhattisgarh, temperature will increase
रायपुर। राज्य में ठंडी उत्तरी हवाओं का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले 48 घंटों में तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि अब तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
बता दें कि, राज्यों के प्रमुख शहरों में मौजूदा तापमान की स्थिति की जानकारी दे दी गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते शुक्रवार को विभिन्न जिलों में दर्ज तापमान इस प्रकार है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। खास बात यह है कि दोपहर में सूरज की रोशनी तेज होगी, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होगा। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।
बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में निकलने से पहले सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और गर्मी से खुद को बचाने के उपाय करें।
*राजनांदगांव – अधिकतम तापमान 36.7°C
*दुर्ग – अधिकतम तापमान 35.6°C
*जगदलपुर – अधिकतम तापमान 34.9°C
*बिलासपुर – अधिकतम तापमान 34.2°C
*पेंड्रा रोड – अधिकतम तापमान 32.4°C
*अंबिकापुर – न्यूनतम तापमान 7.9°C