

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Weather Update: Chhattisgarh nears normal rainfall levels; yellow alert issued for 12 districts.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का आंकड़ा अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में 863.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 882.4 मिमी मानी जाती है। यानी प्रदेश में सामान्य से महज 2 फीसदी कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने से यह कमी पूरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी और कोरिया में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके कारण कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। हालांकि शुक्रवार से मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो सकती है।
प्रदेश में अब तक हुई बारिश ने सामान्य और वास्तविक वर्षा के बीच के अंतर को काफी कम कर दिया है। आगामी दिनों में होने वाली बारिश से सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा होने की उम्मीद बनी हुई है।
राजधानी रायपुर में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान लोगों से सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।