

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Weather: Weather changes in Chhattisgarh, night temperature will fall
रायपुर। चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से छाए बादलों की वजह से बीते कुछ दिनों में रात के तापमान में करीब चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे प्रदेश में हल्की ठंड का अहसास होगा।
रविवार को बादलों की मात्रा कम होने से दिन में धूप तेज रही और गर्मी का असर महसूस किया गया। वहीं, रात में आसमान साफ रहने की वजह से तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई गई है। फिलहाल रायपुर में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसमें 1-2 डिग्री की कमी से ही ठंड का हल्का अहसास शुरू हो जाएगा।
राज्य में ठंड का असर लगातार बने रहने के लिए हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी होना आवश्यक है। वर्तमान में अरब सागर से नमी युक्त हवा का आगमन जारी है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे कम तापमान पेंड्रा में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा।