

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM Sai released Energetic Chhattisgarh Coffee Table Book
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवीन विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल द्वारा रजत महोत्सव विशेष रूप से प्रकाशित ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह पुस्तक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना से लेकर बीते 25 वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति, उपलब्धियों और विकास यात्रा को सजीव रूप में प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में आए ऐतिहासिक परिवर्तनों, अधोसंरचना विकास, तकनीकी नवाचारों और जनसेवा आधारित प्रयासों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल एवं उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की योजनाओं, उपलब्धियों और चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है।
उन्होंने बताया कि पुस्तक में सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना, राज्य की 32 हजार मेगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन क्षमता, कोयला खनन के सुदृढ़ संचालन के साथ-साथ राज्यव्यापी पारेषण और वितरण ढांचे के विस्तार जैसे अहम पहलुओं को शामिल किया गया है। यह उपलब्धियाँ छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ऊर्जा विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतर योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही राज्य ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।