

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM Sai returns from Delhi visit; makes significant remarks on investment and the paper leak issue.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद आज शनिवार को रायपुर लौट आए। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, निवेश और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम के आयोजन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।
CM साय के मुताबिक प्रदेश में अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है। आने वाले समय में निवेश के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे राज्य में उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में और विस्तार होने की उम्मीद है।
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने बिहार के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया।
CM साय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के साथ ही सभी मंत्रियों को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे।
कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया। मामले में पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकरण की जांच जारी है। जांच में जो भी लोग इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का स्पष्ट संकेत दिया है।
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठकों में प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।