

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM Sai visits Sogra Ashram to perform Maa Kali Puja also visits statue of Avadhut Lord Ram in jashpur
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जशपुर प्रवास के दौरान सोगड़ा आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अवधूत भगवान राम की प्रतिमा के भी दर्शन किए। अवधूत भगवान राम इस आश्रम के संस्थापक के साथ ही सर्वेश्वरी समूह, बाबा भगवान राम ट्रस्ट और अघोर परिषद ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे हैं।

इसके अलावा सोगड़ा आश्रम के वर्तमान उत्तराधिकार औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत और गोमती साय सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मौजूद रहें।

बता दें कि, नगर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थापित सोगड़ा आश्रम लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है। विश्वप्रसिद्ध इस आश्रम का दर्शन करने पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं।