

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CM Vishnu Deo Sai lit the ‘Lamp of Blessings’ on Prime Minister Narendra Modi’s birthday.
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित रहे हैं। गरीब कल्याण, सुशासन, अंत्योदय, आत्मनिर्भर भारत, विरासत के सम्मान और आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में उनकी यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है।
‘आशीर्वाद का दीया’ स्नेह और शुभकामनाओं का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी का भाव दिखाई दे रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह दीप प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।