

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Cartoon workshop in Jagdalpur based on the 'Smiling Bastar' theme; senior cartoonists to train school students.
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए 'मुस्कुराता बस्तर' थीम पर विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को कार्टून और कैरिकेचर कला का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ बस्तर की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन और लोकजीवन को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने के लिए प्रेरित करना है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के कारण बस्तर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। ऐसे में 'मुस्कुराता बस्तर' कार्यशाला मुख्यमंत्री के उस विजन को रेखांकित करेगी, जिसमें बस्तर को सकारात्मक, समृद्ध और रचनात्मक पहचान के साथ प्रस्तुत करने पर जोर दिया जा रहा है।
कार्यशाला की थीम 'मुस्कुराता बस्तर' के माध्यम से चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा और जनजातीय लोक संस्कृति जैसे विषयों को कार्टून कला के जरिए रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बस्तर के सकारात्मक और प्रेरणादायी पक्षों को हास्य, व्यंग्य और रचनात्मक कला के माध्यम से नई पहचान देना है।
कार्यशाला में दिल्ली के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट माधव जोशी और पुणे के प्रसिद्ध कैरिकेचर कलाकार शुभम जिंदे विद्यार्थियों को लाइव डेमो के जरिए ऑन-द-स्पॉट कार्टून और कैरिकेचर बनाने की तकनीक सिखाएंगे। प्रतिभागियों को कार्टून कला के रचनात्मक, सामाजिक और रोजगारपरक पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी।
इस आयोजन के माध्यम से बस्तर के उभरते कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर को कला के माध्यम से देशभर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।