

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Centre takes strict action on elephant death in Surajpur, seeks report from state government
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के करंजवार गांव में 15 साल के हाथी की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण, वन-जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रोजेक्ट एलीफेंट डिवीजन ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
एक्टिविस्ट की शिकायत के बाद हरकत में केंद्र
वन्यजीव एक्टिविस्ट अजय दुबे की शिकायत के बाद मंत्रालय ने प्रमुख मुख्य वन संरक्षक को पत्र जारी कर जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
खेत में मिला था हाथी का शव
13 मार्च की सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में हाथी का शव मिला था। हाथी की सूंड पर काले निशान पाए जाने से करंट लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
वन विभाग के अनुसार घटनास्थल पर करंट लगाए जाने के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में हाथी की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
चिंताजनक आंकड़े
सरगुजा संभाग में पिछले सात वर्षों में 63 हाथियों की मौत दर्ज की गई है। इनमें से 40 हाथियों की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
सुरक्षा उपायों पर सवाल
वन विभाग ने बिजली विभाग के साथ समन्वय कर जंगलों में बिजली लाइनों और खंभों को सुधारने का काम शुरू किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी सुरक्षा योजना नजर नहीं आ रही है।
जांच पर टिकी निगाहें
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और केंद्र सरकार की सख्ती के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि हाथी की मौत के कारणों का जल्द खुलासा होगा।