

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG: Chaos at a late-night party in Raipur; Roadies fame Shreya Kalra and Rishabh Jaiswal accused of offering alcohol to young women; police halt party
रायपुर। राजधानी में लेट नाइट पार्टी को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सेरीखेड़ी स्थित एक क्लब में देर रात तक चली पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं, खासकर युवतियों को शराब पिलाते नजर आ रहे हैं। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
वीडियो में ‘दारू पियो, ऐश करो’ कहते दिखीं श्रेया
वायरल वीडियो में श्रेया कालरा युवतियों को शराब पिलाते हुए “दारू पियो, ऐश करो” कहते सुनी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सेरीखेड़ी के पियानो क्लब का है, जहां देर रात तक तेज म्यूजिक और पार्टी चल रही थी।
शिकायत पर आधी रात पहुंची पुलिस
लेट नाइट पार्टी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम रात करीब 12:30 बजे मौके पर पहुंची और पार्टी को रुकवाया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की देर रात पार्टियों का चलन बढ़ता जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नियमों के उल्लंघन की आशंका
जानकारी के मुताबिक नाइट क्लब संचालन के लिए प्रशासन द्वारा समय सीमा तय की जाती है, जिसके बाद गतिविधियां बंद करनी होती हैं। बावजूद इसके, वीडियो में देर रात तक पार्टी जारी रहने से नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
थाना प्रभारी आशीष यादव के अनुसार वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।