

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chaos erupts in Pakistan over Khamenei's death; violence erupts from Karachi to PoK, killing 35 and injuring over 100.
इस्लामाबाद। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के विरोध में पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे हैं। कराची से लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) तक फैली इस हिंसा में 35 नागरिकों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे अधिक 16 मौतें कराची में हुई हैं। इसके अलावा गिलगित में 7, स्कर्दू में 6 और इस्लामाबाद में भी 6 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि अधिकांश मौतें झड़पों के दौरान गोली लगने से हुईं।
शिया इलाकों में भारी सुरक्षा तैनाती
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों और कथित अमेरिकी मरीन सुरक्षा टुकड़ी की कार्रवाई के दौरान कई लोग हताहत हुए। हालात बिगड़ने के बाद पंजाब प्रांत की सरकार ने देर रात अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी। अन्य प्रांतों में भी अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
शिया बहुल इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि शुरुआती आंकड़े सामने आने के बाद कुछ अस्पतालों को मृतकों और घायलों की जानकारी सार्वजनिक न करने के निर्देश दिए गए हैं।
अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी
अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि नागरिक स्थानीय समाचारों पर नजर रखें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें और अपने STEP रजिस्ट्रेशन को अपडेट रखें।
दूतावास ने यह भी बताया कि, लाहौर और कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के बाहर जारी प्रदर्शनों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और पेशावर स्थित वाणिज्य दूतावास के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शनों को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।