

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Global air services halted amid US-Iran tensions, 1000+ flights cancelled; check your flight status
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसका सीधा असर वैश्विक विमानन सेवाओं पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित उड़ानों में से करीब 7% उड़ानें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। भारत समेत लगभग 10 देशों की 1000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
सबसे ज्यादा असर खाड़ी और यूरोपीय रूट्स पर देखने को मिल रहा है। दुबई में 300 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं और करीब 50,000 यात्री प्रभावित हैं। भारत में 410 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे लगभग 20,000 यात्री प्रभावित हुए। भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 24x7 कंट्रोल रूम सक्रिय किया है।
अबुधाबी में फंसे यात्रियों को राहत
इस संकट के बीच अबुधाबी में हजारों यात्री होटल में ठहरे हुए हैं। अबुधाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने 28 फरवरी को सभी होटलों को निर्देश जारी किए हैं कि जो यात्री यात्रा प्रतिबंधों के कारण होटल नहीं छोड़ पा रहे हैं, उनका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
कतर में 10% से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं और ट्रांजिट हॉल में अस्थायी आवास की व्यवस्था की गई है। सऊदी अरब में 150 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं। वहीं तुर्की की राष्ट्रीय एयरलाइन ने गल्फ रूट्स पर पूर्ण रिफंड की घोषणा की है। इजरायल में 37% से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं और बेन गुरियन एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट जारी है। जॉर्डन ने अस्थायी रूप से एयरस्पेस बंद किया है।