

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: ₹10,324 crore gift under the Krishak Unnati Yojana; CM Vishnudeo Sai transferred funds to the accounts of 25.28 lakh farmers.
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर 25 लाख 28 हजार किसानों के बैंक खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
यह राशि ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत किसानों को आदान सहायता के रूप में प्रदान की गई है। राज्य सरकार धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
“किसानों के परिश्रम का सम्मान”
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों-बहनों के पसीने और मेहनत के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा, “प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों द्वारा उपार्जित धान पर कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,324 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की गई है। यह अन्नदाताओं के श्रम, समर्पण और आत्मविश्वास का सम्मान है।”
उन्होंने सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली से पहले यह राशि मिलना किसानों के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे वे त्योहार अधिक हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।
146 स्थानों पर कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में 146 स्थानों पर किसान सम्मेलन और राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।