

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Crime: Online cricket betting racket busted in Raipur, 7 accused arrested; goods worth over 22 lakhs seized
रायपुर। राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और New Rajendra Nagar Police Station की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और पेमेंट गेट-वे पैनल संचालित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई में रायपुर से 2 और *Goa* से 5 आरोपियों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुक्तिधाम के पास वाहन से शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास एक चारपहिया वाहन में बैठे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन से प्रतीक कुमार वीधवानी और सैंकी देवड़ा को गिरफ्तार किया।
मोबाइल फोन की जांच में 23exch9.com, allpenalexch.com और 99.com जैसी बेटिंग साइट्स के मास्टर आईडी बनाकर सट्टा संचालन करने का खुलासा हुआ। पूछताछ में गोवा में बैठे अन्य साथियों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने गोवा में रेड कर 5 और आरोपियों को दबोचा। वहां किराये के मकान में बाकायदा ऑफिस सेटअप कर पेमेंट गेट-वे पैनल संचालित किया जा रहा था।

431 म्यूल बैंक खातों से लेन-देन
जांच में सामने आया कि गिरोह 431 म्यूल बैंक खातों के जरिए सट्टे की रकम जमा और निकासी कर रहा था। “जयदेव ग्रुप” और “जेएमके ग्रुप” नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ट्रांजेक्शन संचालित किए जा रहे थे। विभिन्न बैंकों में खोले गए खातों से करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली है।
क्रिप्टो के जरिए अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क
गिरोह क्रिकेट सट्टे से अर्जित रकम को क्रिप्टो करेंसी/यूएसडीटी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पैनल संचालकों तक भेज रहा था। अब तक 46,500 यूएसडीटी (लगभग 42 लाख रुपये) क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
22 लाख से अधिक का मशरूका जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 1 टैब, 58 मोबाइल/आईफोन, 12 एटीएम कार्ड, 3 राउटर, 4 पासबुक, नगद 24,600 रुपये और एक बलेनो कार समेत कुल 22,14,600 रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है। इनमें से 53 मोबाइल बैंक खातों से लिंक पाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रतीक कुमार पूर्व में भी क्रिकेट सट्टा प्रकरण में जेल जा चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 89/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की पहचान भी की जा रही है, जिनके खिलाफ आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।