

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: 22nd foundation day of Kushabhau Thackeray Journalism University was celebrated with enthusiasm.
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में गुरुवार को 22वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, पत्रकारों और विद्यार्थियों की बड़ी उपस्थिति रही।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रवि आर सक्सेना, विशिष्ट अतिथि के तौर पर आर. कृष्णा दास और प्रभात मिश्र शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने की।
पत्रकारिता की भूमिका और चुनौतियों पर जोर
मुख्य अतिथि प्रो. सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता शब्दों को निखारने की कला है और समाज में छवि निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कृषि पत्रकारिता, जलवायु परिवर्तन और किसानों से जुड़े विषयों पर गंभीर और संवेदनशील लेखन की आवश्यकता बताई। साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा करने की सलाह दी।

युवावस्था में प्रवेश कर रहा विश्वविद्यालय
विशिष्ट अतिथि आर. कृष्णा दास ने कहा कि 22 वर्षों की यात्रा के साथ विश्वविद्यालय अब युवावस्था में प्रवेश कर चुका है, जहां प्रोफेशनलिज्म की असली शुरुआत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों से सीख लेने और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
.jpeg)
राजभाषा और संस्कृति पर विशेष जोर
प्रभात मिश्र ने छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के प्रयासों का उल्लेख किया और विद्यार्थियों को साहित्यिक पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया।
.jpeg)
नवाचार और शोध पर विश्वविद्यालय का फोकस
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पत्रकारिता के लिए सहायक बताते हुए डेटा और ड्रोन पत्रकारिता जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू करने की बात कही।
.jpeg)
एमओयू और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू किए गए, जिनमें विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। साथ ही हॉस्पिटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और आमंत्रित अतिथियों की व्यापक भागीदारी रही, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
