

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Recruitment process begins for 5,000 teaching positions in Chhattisgarh; advertisements will be issued soon for 2,292 assistant teaching positions in the first phase.
रायपुर। विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 पदों पर भर्ती की योजना के तहत पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।
ई और टी संवर्ग के पद शामिल
जारी जानकारी के अनुसार, 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
व्यापम करेगा परीक्षा का आयोजन
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन तिथि जल्द
ऑनलाइन आवेदन की तिथियां और अन्य दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट (https://vyapamcg.cgstate.gov.in/)- (https://eduportal.cg.nic.in/)देखते रहें।
आगे और भर्तियों की तैयारी
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इससे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।