

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Severe heat wave impacts Chhattisgarh, with all schools closed from April 20 to June 15.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी स्कूल अब 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से प्रस्तावित था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान और अभिभावकों की चिंता को देखते हुए छुट्टियां पहले ही लागू कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया निर्णय
प्रदेश में अप्रैल माह में ही मई-जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। इस बीच अभिभावकों ने बच्चों की सेहत को लेकर चिंता जताई और स्कूल बंद करने की मांग उठाई। मामला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचने के बाद उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और शिक्षा मंत्री से चर्चा की। इसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया गया।
बच्चों की सेहत को प्राथमिकता
सरकार का कहना है कि तेज गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी में स्कूल संचालन बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगा अवकाश
सरकार के आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूल 20 अप्रैल 2026 से बंद रहेंगे और 15 जून 2026 तक अवकाश जारी रहेगा।