

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Accident News: Shout-outs in Palari: Uncontrolled Hiva hits cruiser, two lives of the same family end
Chhattisgarh Road Accidents की एक बार फिर दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। बलौदाबाजार और कवर्धा जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। दोनों ही मामलों में हाईवा वाहनों की टक्कर हादसे की मुख्य वजह बनी।
पलारी हादसा: हाईवा की टक्कर से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधपुरी थाना के खपरी गांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे बड़ा हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़ी एक क्रूजर गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में क्रूजर में सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, तेलासी गांव का कमल परिवार खपरी आया हुआ था। अधिक ठंड होने के कारण करीब 11 लोग सड़क किनारे खड़ी क्रूजर में ही बैठे थे। इसी दौरान एक किशोरी सुषमा कमल (17) को इलाज के लिए कुछ लोग खपरी गए हुए थे। तभी पीछे से आए हाईवा ने क्रूजर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कवर्धा हादसा: हाईवा से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
दूसरा हादसा कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 (ए) पर सोमवार रात करीब 8 बजे नवागांव हट्हा के पास हुआ। यहां हाईवा से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मसाय बंजारे (35) और मुकेश कुरें (25) के रूप में हुई है। दोनों युवक भोरमदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे और बताया गया है कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।