

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh BJP's strength in Bihar elections, wins 23 out of 25 seats, shows amazing performance in Saran and Champaran!
रायपुर। बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ BJP बिहार चुनाव अभियान बड़ी सफलता लेकर आया। पार्टी ने सारण और चंपारण क्षेत्र की 45 विधानसभा सीटों में से 25 पर उम्मीदवार उतारे और इनमें से 23 सीटों पर जीत दर्ज की। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ संगठन की मजबूत रणनीति और समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।
अजय जम्वाल के नेतृत्व में सफल अभियान
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने दोनों क्षेत्रों में चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया। उनकी टीम में सांसद एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने चंपारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री लखन देवांगन, गजेंद्र यादव, विधायक रीकेश सेन और भावना बोहरा सारण क्षेत्र में सक्रिय रहे।
वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को हाजीपुर और लालगंज विधानसभा का प्रभारी बनाया गया। दोनों क्षेत्रों से भाजपा के संजय कुमार सिंह और अवधेश सिंह विजयी घोषित हुए। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को पूर्णिया लोकसभा अंतर्गत कटिहार व पूर्णिया जिले की 12 विधानसभा सीटों का दायित्व मिला, जहां एनडीए प्रत्याशियों ने 100% जीत दर्ज की।
रक्सौल क्षेत्र में BJP ने सभी सीटें जीतीं
रक्सौल क्षेत्र की 21 विधानसभाओं की जिम्मेदारी अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता को दी गई थी। उनकी रणनीति इतनी सफल रही कि BJP ने यहां सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली।
मुख्यमंत्री साय और शीर्ष नेतृत्व का सक्रिय योगदान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटना, मुंगेर और तारापुर में जनसभाएं कीं। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की नामांकन रैली में भी उन्होंने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार रैलियां कर माहौल को BJP के पक्ष में मजबूत किया।