

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Chhattisgarh: Big relief for farmers! Diesel ban lifted, a significant decision by the Vishnu Deo Sai government, ensuring no shortage of fuel for agriculture.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ड्रम और जरीकेन में डीजल वितरण पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि खेती किसानी के लिए किसानों को अब पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
किसानों की जरूरत को देखते हुए नियमों में बदलाव
सरकार ने खेतों की जुताई, ट्रैक्टर संचालन और सिंचाई पंपों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए डीजल की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। किसानों की वास्तविक जरूरत को देखते हुए यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पहले लगाया गया था प्रतिबंध, अब मिली छूट
22 मई को राज्य के 2,516 पेट्रोल और डीजल पंपों पर ड्रम और जरीकेन में ईंधन बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन किसानों की कठिनाइयों को देखते हुए अब इस व्यवस्था में जरूरी छूट दे दी गई है।
प्रदेश में पर्याप्त ईंधन भंडार, सप्लाई लगातार जारी
सरकारी जानकारी के अनुसार राज्य में वर्तमान में चार करोड़ तीन लाख लीटर पेट्रोल और पांच करोड़ 55 लाख लीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है।इसके अलावा 24 मई 2026 को राज्य को 23 लाख 33 हजार लीटर पेट्रोल और 62 लाख 40 हजार लीटर डीजल की अतिरिक्त आपूर्ति प्राप्त हुई है।खाद्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति लगातार जारी है, जिससे किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं बनेगी।
किसानों के लिए राहत भरा फैसला, कृषि कार्यों को मिलेगी रफ्तार
सरकार का यह निर्णय कृषि कार्यों को गति देने और किसानों की ईंधन संबंधी परेशानियों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे खरीफ और सिंचाई से जुड़े कार्यों में किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।