

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Chief Minister meets Vaibhavi Agarwal, who secured 35th rank in UPSC, and congratulates her
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मिठाई खिलाकर इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि वैभवी की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसी उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम तक पहुंचना संभव है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वैभवी अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और उनके भाई विनायक अग्रवाल भी मौजूद रहे।