

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh News Chief Minister spoke to successful UPSC candidates from Chhattisgarh on video call and congratulated them
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान रौनक अग्रवाल (खरसिया, रायगढ़), संजय डहरिया (रायपुर), डायमंड सिंह ध्रुव (परसवानी, धमतरी) और दर्शना सिंह (जनकपुर, एमसीबी जिला) से संवाद किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के परिवारजनों से भी बात कर इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से युवाओं का सिविल सेवा में चयन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे यह साबित होता है कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यहां के युवा अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।