

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Chhattisgarh: Encounter in Bijapur; security forces kill five Maoists, search operation continues
बीजापुर। बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के करेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए हैं। यह कार्रवाई उस समय हुई जब जवान जंगल इलाके में माओवादी विरोधी सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकले थे।
गश्त के दौरान शुरू हुई फायरिंग
जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की टीम करेगुट्टा के जंगल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी जारी रही।
पांच नक्सली मारे गए
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी में पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल मारे गए माओवादियों की पहचान की जा रही है। मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं, जिनका विस्तृत विवरण आना बाकी है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास कोई अन्य नक्सली छिपा न हो। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बीजापुर और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।