

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Government's big decision towards economic empowerment, tribal families of Bastar will get free cows
रायपुर। बस्तर संभाग में माओवाद के प्रभाव में कमी आने के बाद अब राज्य सरकार ने आदिवासी समुदाय के आर्थिक उत्थान के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि 1 जून से बस्तर के प्रत्येक बीपीएल आदिवासी परिवार को दो-दो देशी नस्ल की गायें मुफ्त में दी जाएंगी।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद लिया निर्णय
मुख्यमंत्री ने बताया कि नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद इस योजना को अंतिम रूप दिया गया। सरकार का उद्देश्य बस्तर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए स्थानीय लोगों की आय बढ़ाना है।
पशुपालन और मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर लंबे समय तक हिंसा से प्रभावित रहा है, ऐसे में केवल बुनियादी ढांचे का विकास पर्याप्त नहीं है। आदिवासियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है।
NDDB के साथ हुआ समझौता
इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए National Dairy Development Board (NDDB) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किया गया है। इसके तहत लाभार्थियों को गाय पालन, दुग्ध उत्पादन और पशु स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
आत्मसमर्पित माओवादियों को भी लाभ
योजना का लाभ आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व माओवादियों और उनके परिवारों को भी मिलेगा, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन जी सकें।