

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Heavy weather alert for next 3 hours in Bastar and Gariaband, warning of heavy thunder and rain
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और गरियाबंद जिले के कुछ इलाकों में अगले 3 घंटों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विभाग के मुताबिक अचानक मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।