

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Municipal body and panchayat election results declared, BJP and Congress mixed show
रायपुर। प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए। कुल पांच नगर पंचायतों की मतगणना पूरी हुई, जिन पर अलग-अलग दलों का प्रभाव दिखा।नए बने नगर पंचायतों बम्हनीडीह और शिवनंदनपुर पर भाजपा प्रत्याशियों का कब्जा रहा। पलारी और घुमका क्षेत्र की सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सहसपुर-लोहारा क्षेत्र पर हुए उपचुनाव, अध्यक्ष संतोष मिश्रा के निधन के बाद कराया गया था, जहां उनकी पत्नी सरिता मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप विजयी प्रदर्शन किया।
नगर पंचायतों की 71 पार्षद सीटों का परिणाम भी सामने आया। इनमें भाजपा ने 39 सीटें हासिल कीं, कांग्रेस को 30 सीटें मिलीं, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, कवर्धा, बालोद और राजनांदगांव जिलों की मतगणना पूरी हुई। वार्ड पंच, सरपंच और जनपद सदस्य पदों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी घोषित किए गए।
बम्हनीडीह: रमेश डड़सेना, भाजपा
शिवनंदनपुर: रितेश जायसवाल, भाजपा
सहसपुर-लोहारा: सरिता मिश्रा, भाजपा
पलारी: लखन गुरुपंच, कांग्रेस
घुमका: किरण वर्मा, कांग्रेस
एक जून को वार्ड पंच के 107 रिक्त पदों, सरपंच के 34 पदों और जनपद सदस्य के 10 पदों पर मतदान कराया गया था, जिनके परिणाम भी अब सामने आ गए हैं।