

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: In view of the situation in West Asia, the Chhattisgarh government has decided to appoint a nodal officer in New Delhi.
रायपुर। पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रही वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नई व्यवस्था की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
नई दिल्ली में नोडल अधिकारी की नियुक्ति
जारी आदेश के अनुसार, लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे पश्चिम एशिया क्षेत्र में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता और समन्वय उपलब्ध कराने का कार्य करेंगी।
नागरिकों के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर
सरकार ने जानकारी दी है कि जरूरत पड़ने पर नागरिक नोडल अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 8349840582 जारी किया गया है। इसके अलावा कार्यालय के दूरभाष नंबर 011-46156000 और फैक्स नंबर 011-46156030 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
