

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Budget Session 2026: The issue of advertisements given to National Herald was raised in the Assembly, CM Sai gave complete information.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नेशनल हेराल्ड, संडे नवजीवन और नवसृजन मैगज़ीन को दिए गए सरकारी विज्ञापनों का मुद्दा सदन में गूंजा। प्रश्नकाल के दौरान सरकार से इन संस्थानों को वर्ष 2019-20 से 2025-26 के बीच दिए गए विज्ञापनों की जानकारी मांगी गई।
भाजपा विधायक ने उठाया सवाल
सदन में सुशांत शुक्ला ने प्रश्न करते हुए पूछा कि जनसंपर्क विभाग ने इस अवधि में नेशनल हेराल्ड, संडे नवजीवन और नवसृजन मैगज़ीन को विज्ञापन मद में कितनी राशि दी है, इनका कार्यालय कहां है और ये कहां से संचालित होते हैं।
सीएम साय ने दी विज्ञापन राशि की जानकारी
प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बताया कि नेशनल हेराल्ड को पांच वर्षों में कुल 4.24 करोड़ रुपये का विज्ञापन दिया गया।
उन्होंने वर्षवार आंकड़े बताते हुए कहा कि,
2019-20 में 34 लाख रुपये
2020-21 में 58 लाख रुपये
2021-22 में 68 लाख रुपये
2022-23 में 1.28 करोड़ रुपये
2023-24 में 1.36 करोड़ रुपये
वहीं 2024-26 के दौरान इस अखबार को कोई राशि नहीं दी गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अवधि में नवसृजन मैगज़ीन को कोई भुगतान नहीं किया गया, जबकि संडे नवजीवन को करीब 3 करोड़ 6 लाख रुपये का विज्ञापन दिया गया।
पूरक प्रश्नों पर भी हुई चर्चा
सीएम साय ने बताया कि नेशनल हेराल्ड के प्रबंधकर्ता पवन बंसल हैं। इस पर पूरक प्रश्न करते हुए सदस्यों ने पूछा कि क्या किसी राजनीतिक दल से जुड़े विचारों के मुखपत्र को सरकारी विज्ञापन दिया जा सकता है और क्या इस मामले में जांच होगी। इस दौरान अजय चंद्राकर ने भी सवाल उठाते हुए पूछा कि ये विज्ञापन किस नीति के तहत दिए गए और क्या इसकी जांच कराई जाएगी।
नियमावली के तहत दिए गए विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन 8 लाख रुपये प्रति पृष्ठ की दर से दिए गए और यह भुगतान विज्ञापन नियमावली 2019 के प्रावधानों के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विज्ञापन निर्धारित नियमों के अनुसार जारी किए गए।