

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Lakshmi Verma is the Rajya Sabha candidate from Chhattisgarh, approved by the BJP high command.
रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा पर भाजपा हाईकमान ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई। इस घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।
लंबा और सक्रिय राजनीतिक सफर
बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मुड़पार की निवासी लक्ष्मी वर्मा वर्ष 1990 से भाजपा की प्राथमिक सदस्य रही हैं। वर्ष 2000 में उन्हें रायपुर के तत्कालीन सांसद Ramesh Bais का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। 2001 में वे भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य चुनी गईं और चार वर्षों तक इस दायित्व का निर्वहन किया।
पार्टी में सक्रिय भूमिका के चलते 2010 में उन्हें भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति (2010-2014) और भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति (2010-2022) की सदस्य बनाया गया। वर्ष 2021 से 2025 तक वे भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं। साथ ही 2021 से 2024 तक गरियाबंद संगठन प्रभारी और पार्टी की मीडिया प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाली।
संवैधानिक और प्रशासनिक अनुभव
लक्ष्मी वर्मा 1994 में रायपुर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 07 से पार्षद निर्वाचित हुईं। 2010 में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2019 में उन्होंने इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एफएसएनएल में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य किया। 7 अक्टूबर 2024 से वे Chhattisgarh State Commission for Women की सदस्य के रूप में संवैधानिक दायित्व निभा रही हैं।
सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय
राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पहचान रही है। 1998 में वे शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष बनीं। 1999 में नेहरू युवा केन्द्र रायपुर से जिला युवा पुरस्कार प्राप्त किया। 2009 से वे छत्तीसगढ़ एकता मजदूर कल्याण संघ की प्रधान संरक्षक हैं। 2011 से कुटुंब न्यायालय रायपुर में परामर्शदाता सदस्य के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष भी हैं।