

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Mahadev Betting App Case: Saurabh Chandrakar remanded to 8 days of CBI custody; next hearing set for November 12.
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर स्थित CBI कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने CBI को सौरभ की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी है। अब CBI की टीम उसे दिल्ली लेकर जाएगी, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। मामले में अगली पेशी 12 नवंबर को होगी।
सौरभ चंद्राकर की पैरवी के लिए दिल्ली से अधिवक्ता तुषार गिरी सहित अन्य वकील रायपुर पहुंचे थे। अदालत ने रिमांड अवधि के दौरान सौरभ को अपने वकीलों से मिलने की अनुमति भी दी है। वहीं, CBI की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह ने पक्ष रखा।
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी सौरभ चंद्राकर की रिमांड मांगी है। ऐसे में मामले में ED की आगे की कार्रवाई पर भी नजर रहेगी। फिलहाल CBI को मिली 8 दिन की रिमांड के दौरान सौरभ से दिल्ली में पूछताछ की जाएगी।