

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Demand for an FIR against Amit Jogi; BJP leaders arrive at the police station, led by Rajesh Munat.
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर की मांग की है। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सिविल लाइन थाने पहुंचा।
विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अमित जोगी की ओर से इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो आपत्तिजनक है। उन्होंने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।