

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Chhattisgarh: Major operation against Naxalites in Bijapur, encounter continues between DRG soldiers and Maoists
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। सुकमा के बाद अब बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भैरामगढ़–इंद्रावती क्षेत्र के घने जंगलों में डीआरजी (District Reserve Guard) जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। शुक्रवार सुबह से जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी है।
जानकारी के अनुसार, भैरामगढ़–इंद्रावती क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर बीजापुर से डीआरजी जवानों की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। अभियान के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई।
सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को बीजापुर के गोलापल्ली के जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने तीन कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत (एरिया कमेटी मेंबर, किस्टाराम एरिया कमेटी), सोधी बंदी (एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी) और नुप्पो बाजनी (महिला एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी) शामिल थीं।