

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major reshuffle in the Forest Department; several officials, including Rajesh Chandele, transferred.
रायपुर। राज्य शासन ने वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्य वन संरक्षक एवं वन संरक्षक स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न संभागों और मुख्यालयों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना की गई है।
मुख्य वन संरक्षक कांकेर राजेश कुमार चंदेले को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल मुख्यालय, अरण्य भवन नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं, मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन एवं आईटी) अरण्य भवन नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना बिलासपुर राम अवतार दुबे को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, वन विकास निगम नवा रायपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, वन संरक्षक अरण्य भवन विवेकानंद झा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक कांकेर बनाया गया है।
इसके अलावा लक्ष्मण सिंह, वन उपसंरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर, को प्रभारी वन संरक्षक कार्य योजना मंडल बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है।
प्रभारी मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर स्टायलो मंडावी को वन्यजीव प्रभार के साथ-साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
प्रभारी अपर निदेशक, राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण रायपुर निर्मला खेस्स को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर नियुक्त किया गया है।
संपदा अधिकारी कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, नवा रायपुर अनिमेश गोवर्धन को वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रभारी वन उपसंरक्षक (रोकड़), प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन नवा रायपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वन विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने और विभागीय गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के बाद विभिन्न क्षेत्रों में वन प्रबंधन, मानव संसाधन, अनुसंधान तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।