

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: O. P. Choudhary presented the Economic Survey, GSDP is expected to grow by 11.57% to Rs 6.31 lakh crore in 2025-26.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। सर्वेक्षण में राज्य की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत देते हुए सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में 11.57 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी 6.31 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि क्षेत्र में 12.53% वृद्धि का अनुमान है। उद्योग क्षेत्र में 10.26% वृद्धि संभावित है। सेवा क्षेत्र में 13.15% वृद्धि का अनुमान है। स्थिर भावों पर राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 8.11% रहने का अनुमान जताया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य की अर्थव्यवस्था ने 10.50% की वृद्धि दर्ज की। इस दौरान कृषि क्षेत्र में 11.76%, उद्योग क्षेत्र में 9.91%, सेवा क्षेत्र में 10.08%की वृद्धि दर्ज की गई।
सरकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपए होने का अनुमान है, जो वर्ष 2024-25 की तुलना में 10.07 प्रतिशत अधिक है। आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों को राज्य की विकास यात्रा के लिए उत्साहजनक बताया जा रहा है।