

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Over Rs 6,836 crore paid out in three years under the Jal Jeevan Mission in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए पिछले तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं के साथ सपोर्ट मद और जल गुणवत्ता जांच से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। विभाग के अनुसार, मिशन के तहत नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है।
जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के लिए 4,985.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, समूह जलप्रदाय योजनाओं के अंतर्गत 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। इसके अलावा सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये और जल गुणवत्ता जांच संबंधी कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है। शेष राशि के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान की कार्रवाई जारी है।
जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मिशन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया सतत रूप से संचालित हो रही है। विभाग उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप भुगतान संबंधी कार्रवाई कर रहा है।