

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Security forces find large Naxalite dump in Gariaband, IED-making materials recovered; search operation continues in forests
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप मिला है। जंगल में छिपाकर रखी गई इस सामग्री में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने के उपकरण, दवाइयां और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।
संयुक्त अभियान में मिली सफलता
खुफिया सूचना के आधार पर Central Reserve Police Force (CRPF) की 65वीं बटालियन की एफ कंपनी, गरियाबंद पुलिस और पुलिस की E-30 टीम ने आज 12 मार्च को मैनपुर क्षेत्र के कुल्हारीघाट, देवडोंगर, चारडीह और रानीभरझोला के आसपास के जंगलों में संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चलाया।
जंगल में छिपाकर रखा गया था डंप
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को रानीभरझोला के जंगल में एक संदिग्ध स्थान मिला। जांच के लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। खुदाई करने पर वहां से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई कई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
बरामद सामान में इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक फ्यूज, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक पाउडर, पावर सोर्स, ट्रिगर मैकेनिज्म, कमांड वायर और कंटेनर सहित कई उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा कुछ मेडिकल सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मौके से मिली हैं।
नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका
सुरक्षा बलों ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और जंगल के अन्य हिस्सों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।