

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh's 'Skill and Innovation Hub' will fulfill the aspirations of the youth: Union Secretary Devashree Mukherjee
दुर्ग। केंद्रीय सचिव देवाश्री मुखर्जी ने सोमवार को दुर्ग जिले स्थित MSME Technology Centre का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित स्किल डेवलपमेंट गतिविधियों, आईटीआई सिस्टम, टूल रूम और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया तथा पत्रकारों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि देशभर में ऐसे “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” विकसित किए जाने की जरूरत है, जहां युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जहां से प्रशिक्षण लेकर निकलते ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों।

देवाश्री मुखर्जी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित किए गए “इनोवेशन हब” की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में युवाओं को स्किलिंग के साथ-साथ एंटरप्रेन्योरशिप यानी व्यवसाय शुरू करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे नौकरी लेने के साथ रोजगार देने वाले भी बन सकें।

उन्होंने कहा कि यदि स्किलिंग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और उद्यमिता—इन तीन प्रमुख क्षेत्रों पर प्रभावी तरीके से काम किया जाए, तो युवाओं की आकांक्षाओं को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।
दौरे के दौरान उन्होंने आईटीआई सिस्टम, एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर और टूल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दुर्ग में युवाओं की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगी, ताकि वे बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें।