

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Two cases of share market and banking fraud in Rajnandgaon, accused arrested
राजनांदगांव। राजनांदगांव में शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 82.5 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी धनीराम सिन्हा को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। बसंतपुर थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार एटीएम कार्ड, एक पासबुक और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 2023 से 2025 के बीच धनीराम सिन्हा ने छोटे व्यापारियों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया। शुरुआत में थोड़ी राशि का मुनाफा देकर उसने विश्वास जीतने के बाद व्यापारियों से पांच से आठ लाख रुपये तक की बड़ी रकम ले ली। इसके बाद मुनाफा देना बंद कर दिया और फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी का पता लगाकर ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार किया।
बैंक एफडी से 7.1 लाख की ठगी
राजनांदगांव के दीपका थाना क्षेत्र में बैंकिंग सुरक्षा पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया। मृतक मेवालाल जायसवाल की यूनियन बैंक की एफडी से ठगों ने 7.10 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने बैंक खाता में दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर और खुद को बैंक कर्मचारी बताकर एफडी के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। मामले की शिकायत पीड़िता चंचल जायसवाल ने बैंक में दर्ज कराई।
पुलिस जांच जारी
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों की मदद से अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत देने की अपील की है।