

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Waqf Board's order: Said- hoist the tricolor in mosques, madrasas, action will be taken if not done
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का एक नया रंग देखने को मिलेगा। राज्य वक्फ बोर्ड ने 15 अगस्त, 2025 को सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में तिरंगा फहराना जरूरी कर दिया है। बोर्ड ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि, जो भी इस आदेश को नहीं मानेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड के मुख्य अधिकारी डॉ. सलीम राज ने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस एक बहुत ही खास मौका है और इसे सभी धार्मिक स्थलों पर मनाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इस दिन तिरंगा फहराकर हम अपनी देशभक्ति, एकता और भाईचारे को दिखा सकते हैं।
डॉ. राज ने बताया कि, छत्तीसगढ़ पूरे देश में पहला ऐसा राज्य है, जिसने यह कदम उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कुछ लोग मुसलमानों पर शक कर रहे हैं। ऐसे में, यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने देश के प्रति प्यार को साबित करें। उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की कि वे अपने देश प्रेम का प्रमाण दें।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि, यह आदेश किसी राजनीति से जुड़ा हुआ नहीं है। उनका मानना है कि, तिरंगा सिर्फ मस्जिदों में ही नहीं, बल्कि सभी मंदिरों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में भी फहराया जाना चाहिए। डॉ. राज ने कहा, "देश है तो हम हैं, और देश है तो ही हमारा धर्म सुरक्षित है।" इसलिए सभी को मिलकर यह राष्ट्रीय पर्व मनाना चाहिए।