

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Politics: Raghav Chadha's announcement to join the BJP creates a political storm, Kejriwal says,
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के भी पार्टी छोड़ने की खबर है। इस घटनाक्रम ने AAP के भीतर गहरी फूट की स्थिति पैदा कर दी है।
इस पूरे घटनाक्रम पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धक्का किया है।”
चड्ढा के गंभीर आरोप
राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि AAP अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली पार्टी अब “समझौता करने वाले लोगों के हाथों में” चली गई है। चड्ढा का दावा है कि उनके साथ कुल 7 सांसद BJP में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
AAP का पलटवार
AAP की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सांसद संजय सिंह ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी AAP को तोड़ने की साजिश कर रही है।
संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) का डर दिखाकर नेताओं को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन उसे अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।
“पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी”
संजय सिंह ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने “पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है।” उन्होंने कहा कि AAP ने जिन नेताओं को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया, वही अब जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।