

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Dry weather in Chhattisgarh, no significant change expected in the coming days
रायपुर। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश में मौसम को लेकर जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकारियों के अनुसार आगामी 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा, जबकि अधिकतम तापमान भी लगभग स्थिर रहेगा।
बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल प्रदेश के ऊपर कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, जिससे मौसम शुष्क और स्थिर बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिनों के बाद भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है और तापमान इसी स्तर पर बना रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहाँ आज अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में वर्षा की कोई संभावना नहीं है, इसलिए लोगों को शुष्क मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए।