

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Heat is increasing in Chhattisgarh, temperature may remain 2-4 degrees higher than normal.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है।
फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है और कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में सुबह हल्की धुंध की संभावना
राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार सुबह के समय हल्की धुंध (हेज) रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अगले दो दिन भी रहेगा मौसम शुष्क
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय सिनोप्टिक सिस्टम नहीं है। इसके चलते अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश या मौसम से जुड़ी किसी चेतावनी की संभावना नहीं जताई गई है।